आपका शहरधर्म-अध्यात्म

आपदा पर आस्था भारी: बोलबम के जयकारों के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए 11 यात्रियों का जत्था रवाना

भोपाल बायपास पर यात्रियों का किया स्वागत
देवास। विगत दिनों अमरनाथ में बादल फटने और जल सैलाब की प्राकृतिक आपदा की घटना घटित होने के बाद भी बाबा बर्फानी के भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। भक्तों के मन में हमेशा बाबा के दर्शन की चाह रहती है और चाहे कितनी भी अड़चने आए पर बाबा बर्फानी के भक्त कभी भी पीछे नहीं हटते। भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन को जरूर जाते हैं। आपदा पर आस्था हमेशा भारी रहती है। इसी को चरितार्थ करते हुए नगर भौंरासा से 11 यात्रियों का जत्था बोलबम के जयकारों के साथ अमरनाथ जी के दर्शन के लिए शुक्रवार को रवाना हुआ। देवास में भोपाल बायपास पर दर्शनार्थियों का स्वागत पुष्पमाला पहनाकर संदीप राठौर, नितिन दुबे, महेश कारपेंटर, पंकज विश्वकर्मा, संदीप चावड़ा सहित अन्य मित्र मंडल ने किया तथा सभी को शुभकामना दी।
यात्रियों के दल में मनोज यादव, अशोक यादव, इंदरसिंह यादव, अरुण यादव, दीपक प्रजापत, विक्की यादव, निलेश यादव, रोहित यादव, अरविन्द यादव, अक्कू यादव, सुनील यादव शामिल हैं। यात्री मनोज ने बताया कि उनकी पंजीयन की 24 तारीख निर्धारित है। वे पहलगाम मार्ग से यात्रा के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान वे रास्ते के अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन भी करेंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button