जन्मदिन पर दिया हरियाली का संदेश, ऑक्सीजन पार्क में हुआ वृहद पौधारोपण

– पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ नागरिकों ने लगाए पौधे, ग्लोबल वार्मिंग से निपटने का किया आह्वान
पुणे। पुणे के पुनावले क्षेत्र स्थित ऑक्सीजन पार्क में जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश देते हुए वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पर्यावरण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति जनजागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों एवं परिवारों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ऑक्सीजन पार्क के राव राठौर, संतोष राठौर, निहांस पटेल, आशा पटेल, राजाभाऊ कसपटे, देवानंद चिलबिले, उद्धव शेठ कोंडामंगले, एटी पाटिल, विनायक सोमनाथ तूप साखरे, निशिकांत सावरकर, जगन्नाथ परळकर, भालचंद्र माने, अरुण निकम सहित अनेक पर्यावरण प्रेमियों ने सहभागिता की।
बुद्धसेन पटेल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण एवं ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण कर उसकी देखभाल का दायित्व भी निभाना चाहिए।




