राज्य

जीएसटी बकायादारों पर वाणिज्यिक कर विभाग की सख्त कार्रवाई

Share

 

 

2 करोड़ 6 लाख रुपए की बकाया राशि दो सप्ताह में वसूल

भोपाल। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिनियम के अंतर्गत शासकीय मांग की वसूली के लिए वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा बड़े कर बकायेदारों के विरुद्ध सघन कार्रवाई जारी है।

विभाग द्वारा बकाया कर राशि वसूली के लिए विभिन्न वैधानिक उपाय अपनाए जा रहे हैं, जिनमें बकायेदारों की अचल संपत्तियों की कुर्की सहित अन्य प्रभावी कार्रवाई शामिल हैं।
विभागीय कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

पिछले सप्ताह विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के फलस्वरूप 91 लाख रुपए की बकाया राशि शासकीय खाते में जमा कराई गई थी। इस सप्ताह सोमेश, वशिष्ठ कंस्ट्रक्शन तथा अन्य बकायेदारों से 1 करोड़ 4 लाख रुपये की बकाया राशि जमा कराई गई है।

इस प्रकार वाणिज्यिक कर विभाग, भोपाल द्वारा पिछले दो सप्ताह में कुल 2 करोड़ 6 लाख रुपये की बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शासकीय राजस्व की सुरक्षा एवं कर अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बकायादारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Back to top button