सार्वजनिक यात्री बसों के किराया निर्धारण के लिए आगामी सप्ताह में होगी बैठक

बैठक में बस संचालित करने वाले 2 प्रतिनिधि होंगे शामिल
भोपाल। परिवहन विभाग आगामी सप्ताह में सार्वजनिक बसों के किराया निर्धारण के लिए “किराया निर्धारण समिति” की बैठक आयोजित करने जा रहा है। इस बैठक में बस किराए से सम्बंधित प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया जाएगा।
आगामी बैठक को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए दो बस ऑपरेटर प्रतिनिधियों को बैठक में शामिल किया जायेगा, जिससे सर्वसम्मति से लोक-हितैषी निर्णय लिया जा सके।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 में गठित इस स्थाई समिति में प्रमुख सचिव (परिवहन), आर्थिक सलाहकार वित्त, आयुक्त वाणिज्यिक कर और परिवहन आयुक्त, आयुक्त भोपाल संभाग, प्रबंध संचालक राज्य परिवहन उपक्रम और परिवहन आयुक्त द्वारा नामांकित दो बस ऑपरेटर प्रतिनिधि शामिल हैं। इस दोतरफा संवाद से बस ऑपरेटरों के हित में एक संतुलित व व्यावहारिक निर्णय लिया जाएगा।




