राजनीति

हिन्दू कैलेंडर वितरित करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया घर-घर संपर्क

देवास। शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोकसभा प्रत्याशी महेन्द्रसिंह सोलंकी के समर्थन में घर-घर सम्पर्क लगातार जारी है।

गुरुवार को मध्य शहर में स्थित वार्ड क्रमांक 37 एवं वार्ड क्रमांक 41 में घर-घर सम्पर्क किया गया। शाम 5 बजे भाजपा कार्यकर्ता जनता बैंक के समीप एकत्रित हुए। प्रचार वाहन के साथ भाजपा के झंडे, बैनर लिए कार्यकर्ताओं ने बड़ा बाजार, भेरूगढ़, खारी बावड़ी, ढोली मोहल्ला, मालीपुरा क्षेत्र में हिन्दू तिथियों पर आधारित कैलेण्डर एवं पत्रक वितरण करते हुए सम्पर्क किया।

सम्पर्क के दौरान माताओं, बहिनों में खासा उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने अबकी बार, 400 पार एवं हर-हर मोदी के नारे लगाते हुए श्री सोलंकी की विजय का आशीर्वाद दिया। हर घर सम्पर्क के दौरान मार्ग में स्थित श्रीराम मंदिर, सदगुरु दत्तात्रेय मंदिर, हनुमान मंदिर में पूजन किया। इसी प्रकार शुक्रवार को इटावा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 व वार्ड क्रमांक 8 में भी बड़े स्तर पर स्थानीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर सम्पर्क किया।

इस संपर्क अभियान के दौरान मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप बांगर, महेश चौहान, अजय तोमर, शशिकांत यादव, जगदीश सेन, भूपेश ठाकुर, प्रवीण वर्मा, रामदयाल यादव, पंकज वर्मा, शंभू अग्रवाल, शेखर कौशल, शैलेंद्रसिंह गौड़, रवि कसेरा, मनीष कसेरा, लक्की मक्कड़, रितेश उपाध्याय, शुभम पवार, सतीश गोस्वामी, गोपाल खत्री सहित स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button