शिक्षा

बच्चों की सेवा ईश्वर की सेवा के समान- पं. दिनेश मिश्रा

देवास। बच्चों की सेवा ईश्वर के सेवा के समान है। बच्चे के हृदय में ईश्वर निवास करते हैं। यह विचार शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रकट किए।

प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि श्री मिश्रा की ओर से सभी 150 बच्चों को टी-शर्ट प्रदान की गई। कक्षा आठवीं की लड़कियों को टॉप प्रदान किए गए एवं कक्षा पहली से पांचवी तक के सभी बच्चों को शुज वितरण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद विभाग कोऑर्डिनेटर डॉ समीरा नईम ने की। विशेष अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी अनिल सोलंकी, समाजसेवी जितेंद्र वर्मा, समाजसेवी शशांक शर्मा, जनशिक्षक आतिश कनासिया, संजय सरल, रोटरी क्लब अध्यक्ष सुधीर पंडित थे। शाला गतिविधियों की जानकारी नाजमा खान एवं प्रियंका गौड़ ने दी। डॉ. समीरा नईम ने कहा कि आनंद विभाग के अंतर्गत महाकाल कॉलोनी का आनंद केंद्र प्रेरणादायी कार्य कर रहा है। श्री सोलंकी ने कहा कि शिक्षा के लिए जो भी योगदान करता है, वह अत्यंत पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर डाॅ. उर्वशी नामदेव, शुभम विजयवर्गीय, मोहिनी शिंदे, जयप्रकाश शास्त्री, आशुतोष जोशी, डॉ सुरेश शर्मा, ओम चौधरी, आरपी मिश्रा, दीपक जोशी, महेंद्र स्थापक, प्रमोद व्यास, सुभाष पंड्या, अशोक चौधरी, संतोष दुबे, सुनील शुक्ला, आकाश अवस्थी, कमलेश शर्मा, महेंद्र व्यास, मुकेश शर्मा, श्रीराम पुराणिक, प्रमोद व्यास एवं ओपी तिवारी उपस्थित थे। संचालन राजेश चौहान ने किया। आभार सूर्यबाला बघेल ने माना।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button