धर्म-अध्यात्म

Dewas मां कैलादेवी मंदिर में हुआ मंगल पाठ

– मां कैलादेवी के चमत्कारों का समावेश है इसमें

– आगामी 14 अप्रैल को होगा सामूहिक आयोजन

देवास। मां कैलादेवी के अवतार से लेकर उनके चमत्कारों को मंगल पाठ में समावेश किया गया है। मां कैलादेवी का मंगल पाठ रविवार को मां कैलादेवी के मंदिर में महिलाओं ने सामूहिक रूप से किया। इस पाठ में मां कैलादेवी की गाथा को सुंदर शब्दों में समाहित किया गया है। यह पाठ पहली बार किया गया है, क्योंकि इस पाठ की रचना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आगामी 14 अप्रैल को भव्य पैमाने पर पाठ का आयोजन होगा।

मंगल पाठ में मां कैलादेवी के चमत्कारों सहित अन्य जानकारी शामिल है। मंगल पाठ की रचना अनामिका गर्ग एवं उनकी बहू प्राची गर्ग ने की है। वसंत पंचमी से मंगल पाठ की रचना प्रारंभ की थी। इसके लिए राजस्थान के करौली में मां कैलादेवी मंदिर से जुड़े विद्वानों से भी जानकारी ली गई। कुछ जानकारियां इंटरनेट से जुटाई गई। अनामिका गर्ग ने बताया, कि अन्य देवियों के अवतार, चमत्कार, इतिहास आदि की जानकारियां किताबों में है, लेकिन मां कैलादेवी के इतिहास, अवतार आदि के बारे में जानकारी कम है। मां भगवति से प्रेरणा प्राप्त हुई और हमने मंगल पाठ की रचना की। यह पाठ लगभग पूर्ण चुका है। अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर में 14 अप्रैल को शाम चार बजे सामूहिक मंगल पाठ का आयोजन किया जाएगा। रविवार को हमने पहली बार इस पाठ को मंदिर में किया है। पाठ के पश्चात आरती कर महाप्रसाद का वितरण किया गया। सूरज अग्रवाल, आरती गोयल, कल्पना गर्ग, सरिता बंसल, कविता मंगल, प्राची गर्ग, जाहन्वी गर्ग, स्वाति बंसल, वीणा महाजन, इंदु झंवर सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंगल पाठ का गायन किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button