देश की अखंडता के लिए डॉ. मुखर्जी ने की थी जनसंघ की स्थापना- सेंधव

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान के आधार पर खड़ी हुई है पार्टी- श्रीमंत पवार
भाजपा ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
जिले के सभी बूथों पर माल्यार्पण कर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया
देवास। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, देवास विधायक गायत्रीराजे पवार ने देवास विधानसभा के मुखर्जी नगर में बूथ क्रमांक 108 पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने बताया, कि भाजपा जिलाध्यक्ष सेंधव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी ने धारा 370 के खिलाफ आंदोलन किया, जिसके चलते उन्हें जेल भेज दिया गया और जेल में ही डॉ. मुखर्जी की हत्या कर दी गई।
श्री सेंधव ने कहा कि श्रद्धेय अटलजी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी, लेकिन पार्टी को बहुमत प्राप्त नहीं था, इसलिए धारा 370 को हटाया नहीं जा सका। जब 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी, जब धारा 370 हटाने को लेकर संसद में बहस चल रही थी, तब कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगियों ने कहा था कि अगर धारा 370 हटाई गई, तो देश टूट जाएगा, कश्मीर जल जाएगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार ने धारा 370 हटा दी। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि हम उस भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जिसकी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाई है। देश की अखंडता के हितों के लिए डॉ. मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की थी।
अंत्योदय के विचार पर चलकर भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी-
विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार ने कहा कि आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान के आधार पर खड़ी हुई है। श्रीमंत पवार ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की, जिसके अंतर्गत 4 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के मकान दिये जा चुके हैं और 3 करोड़ परिवारों को आने वाले समय में पक्के घर दिये जाएंगे। अंत्योदय के विचार से प्रेरित होकर ही आयुष्मान भारत और गरीब कल्याण की अन्य योजनाएं शुरू की गईं।
उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के कल्याण की ये योजनाएं इसलिए सफल हो रही है, क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी भी गरीब मां के बेटे हैं और झोपडी में रहने वालों का दर्द पहचानते हैं।
जिले भर में सभी बूथों पर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष ने देवास विधानसभा के वार्ड क्रमांक 13 के बूथ क्रमांक 124 में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर नीम, पीपल बड पौधे लगाकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके पूर्व भाजपा कार्यालय पर पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इन अवसरों पर बहादुर मुकाती, राजीव खंडेलवाल, दुर्गेश अग्रवाल, राजेश यादव, भरत चौधरी, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, जुगनू गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा, देवेंद्र नवगोत्री, सचिन जोशी, नवीन सिंह सोलंकी, सुरेश सिलोदिया, संध्या व्यास, मोनिका शर्मा, हीना राठौर, दुर्गेश चिल्लोरिया, अर्जुन चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।




