धर्म-अध्यात्म

भोमियाजी मंदिर में हुआ पूर्णिमा पर रुद्राभिषेक

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। बेहरी-बागली मार्ग पर क्षेत्र के प्रसिद्ध मनकामनेश्वर भोमियाजी मंदिर में शनिवार को रुद्राभिषेक हुआ। अभिषेक बागली के प्रवीण राठौर, तरुण राठौर द्वारा करवाया गया। अभिषेक के दौरान मनकामनेश्वर भोमियाजी हनुमानजी का आकर्षक श्रृंगार किया गया।

इसके पूर्व केल के पत्ते पर प्रतीक रूप से देवी स्थापना कर देवी को आमंत्रित किया गया, फिर विधि-विधान से हनुमानजी का अभिषेक किया गया। श्रद्धालु प्रवीण राठौर ने बताया, कि पूर्णिमा को शनिवार होने से यहां अभिषेक करने से मन को शांति मिलती है। साथ ही आने वाला संकट भी टल जाता है। इसी उद्देश्य से उन्होंने यहां पर अभिषेक करवाया। अभिषेककर्ता ज्ञ आचार्य शास्त्री सुनील गुरु जोशी ने बताया, कि मधुमास की पूर्णिमा पर्व पर मनकामनेश्वर हनुमानजी सरकार का पंचामृत पूजन, रुद्राभिषेक करना फलदायी माना जाता है। मंदिर के पुजारी विद्याधर वैष्णव ने बताया, कि ऋतु परिवर्तन के साथ भोमियाजी पर अभिषेक का भी प्रारूप बदल जाता है। वर्तमान में नर्मदा के जल से अभिषेक करना सार्थक रहता है। भोमियाजी मनकामेश्वर मंदिर में हमेशा नर्मदा के जल से ही अभिषेक किया जाता है। अभिषेक तब तक किया जाता है, जब तक मनकामनेश्वर भोमियाजी प्रतिमा से पानी बहकर समीप राजगढ़ की नदी में भेरू महाराज तक नहीं पहुंचता। जब पानी पहुंचता है, तब अभिषेक पूर्ण होता है। यह परंपरा कई वर्षों से जारी है।

आरती के बाद भोजन प्रसाद ग्रहण किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु एडवोकेट गोविंद यादव, जीतू चावड़ा, गोलू राठौड़, देवकरण यादव, सीताराम राठौर, राजेंद्र पाटीदार, माखन पाटीदार, प्रताप बछानिया एवं बेहरी, बागली, नयापुरा, छतरपुरा, चापड़ा, हाटपीपल्या, डबलचौकी आदि के श्रद्धालु उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button