राज्य

आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारियों के पदों की भर्ती चयन परीक्षा

Share

exam
मध्यप्रदेश के मूल निवासी कर सकते हैं आवेदन
देवास। मप्र कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारियों के पदों की भर्ती परीक्षा- 2024 आयोजित की जा रही है। ये भर्ती परीक्षा सिर्फ मप्र के मूल निवासी के लिए है।

आवेदन पत्र भरने की अंतिम तारीख 23 अगस्त 2024 तक है, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। परीक्षा 30 सितंबर 2024 से प्रारंभ होगी। आनलाइन आवेदन कियोस्क के माध्यम से भरे जाएंगे। अधिक जानकारी कर्मचारी चयन मंडल भोपाल की वेबसाइट www.esb.mp.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button