देवास

रहमान बैग बने मुस्लिम समाज सम्मेलन समिति सदर

Share

 

भौंरासा। मुस्लिम समाज का 22वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 5 अप्रैल को आयोजित होगा। इस वर्ष भी सम्मेलन में एक बगैर मां-बाप की जरूरतमंद बेटी का निकाह निशुल्क मुस्लिम समाज द्वारा कराया जाएगा।

सम्मेलन की तैयारी को लेकर मुस्लिम समाज द्वारा महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से रहमान बैग को सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति का सदर बनाया गया। सदर बनाए जाने पर उनका साफा, बांधकर, पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पार्षद भादरसिंह भाटिया, विजयसिंह ठाकुर, मूलचंद उस्ताद, गट्टू दरबार, रमेश ठाकुर, मुकेश खत्री, सुरेश राठौर, मनोज शुक्ला, अभय नागर, दिलीप वर्मा, इमरान खान, राजा खान, अजहर चिस्ती, कमरू भाई एटीएम आदि ने स्वागत किया।

Back to top button