नगर निगम

निगम कार्यालय व जवाहर चौक पर महापौर ने किया ध्वजारोहण

– उत्कृष्ट कार्य करने वाले 57 अधिकारियों व कर्मचारियाें काे किया सम्मानित
देवास। गणतंत्र दिवस पर नगर निगम कार्यालय में महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल द्वारा सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त रजनीश कसेरा, उपायुक्त देवबलाल पिपलोनिया के साथ सुबह 7.30 बजे ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात जवाहर चौक पर सुबह 8 बजे महापौर ध्वजारोहण किया तथा तिरंगे गुब्बारों को भी छोड़ा गया।

 

इस अवसर पर निगम कार्यालय में महापौर श्रीमती अग्रवाल व अन्य जनप्रतिनिधियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 57 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इन अवसरों पर पार्षद राहुल दायमा, पार्षद प्रतिनिधि नितिन आहूजा, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, कैलाश दशोरे, निगम लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, इंदुप्रभा भारती, दिनेश चौहान, स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसौदिया, राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, स्थापना प्रभारी अशोक देशमुख, उपयंत्री दिलीप मालवीया, हरेंद्रसिंह ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास शर्मा ने किया।आभार उपायुक्त श्रीमती पिपलोनिया ने माना।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button