शिक्षा

शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में गणतंत्र दिवस मनाया

Share

देवास।शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में 75 वां गणतंत्र दिवस उल्लासपूर्वक मनाया गया।
प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया, कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय दायमा थे। विशेष अतिथि पार्षद राम यादव, अशोक हाडे एवं हरिराम मंडलोई थे। विद्यार्थियों द्वारा ताशे और ढोल के साथ हाथ में तिरंगा लिए प्रभात फेरी भी निकाली गई। सरस्वती पूजन के पश्चात झंडा वंदन किया गया। बच्चों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

श्री दायमा ने कहा, कि हम सभी नागरिक देश के प्रति समर्पण की भावना रखें और देश के विकास में सहभागी बने। इस अवसर पर अर्चना वर्मा, राजेश चौहान, सूर्यबाला बघेल एवं शिक्षक पालक समिति के सदस्य उपस्थित थे। शाला में श्रेष्ठ कार्य करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सभी बच्चों को खीर पूरी एवं लड्डू का भोज दिया गया। कार्यक्रम का संचालन बाल कैबिनेट के सदस्यों ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button