• Wed. Apr 23rd, 2025

युवा दिवस पर भाजयुमो के विभिन्न कार्यक्रम

ByNews Desk

Jan 11, 2024
Share

– भाजयुमो प्रदेश मंत्री हरीश यादव होंगे शामिल

देवास। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री हरीश यादव जिला भाजयुमो द्वारा “युवा दिवस” के उपलक्ष्य में जिले के विभिन्न मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
जिला मीडिया प्रभारी सतीश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया, कि हरीश यादव भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी के साथ सुबह 10:30 बजे ऑक्सफोर्ड स्कूल में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में शामिल होंगे। 1.30 बजे बरोठा मंडल के ग्राम सिरोलिया में मंडल सशक्तिकरण बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.30 बजे देवास स्थित सतपुड़ा एकेडमी में विकसित भारत ब्रांड एम्बेसडर कार्यक्रम में शामिल होंगे। 3.30 बजे शिप्रा मंडल के ग्राम जामगोद में मंडल सशक्तिकरण बैठक में शामिल होंगे एवं शाम 4.30 बजे भाजपा जिला मुख्यालय पर भाजयुमो जिला कार्यसमीति बैठक में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *