क्राइम

शटर उचकाकर ज्वेलर्स के यहां चोरों ने बोला धावा

Share

एक लाख नगदी सहित सोने-चांदी के जेवर चोरी, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। फ्रीगंज चौराहा स्थित महाकाल ज्वेलर्स पर अज्ञात बदमाशों ने रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर रात्रि 3 बजे शटर उचकाकर दुकान के अंदर घुसे। दुकान में रखे सोने-चांदी के जेवर एवं एक लाख नगदी चुराकर टोंककलां के रास्ते फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी हितेश पाटिल एवं सोनकच्छ एसडीओपी पीएन गोयल, डॉग एस्कॉड की टीम, फिंगरप्रिंट की टीम आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चोरों की तलाश में 10 से 15 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले है। पुलिस के अनुसार चाेरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button