आपका शहर

Weather जिले में अब तक 225 मिमी से अधिक बारिश

Share

देवास। मानसून सत्र के दौरान पिछले 24 घण्टे में जिले में 137 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। औसत रूप से यह 15.22 मिमी है। सर्वाधिक बारिश खातेगांव में 38 मिमी दर्ज की गई। हाटपिपल्या में 2 मिमी, बागली में 16 मिमी, सोनकच्छ में 7 मिमी, देवास में 4 मिमी, कन्नौद में 18, सतवास में 31 मिमी, उदयनगर में 14 मिमी, टोंकखुर्द में 7 मिमी बारिश हुई।
जिले में अब तक औसत रूप से 198.58 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष 225.29 मिमी बारिश हुई थी। बुधवार को देवास शहर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। वातावरण में ठंडक घुल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button