राजनीति

भाजपा सोशल मीडिया विभाग लोकसभा की कार्यकारिणी घोषित

देवास। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा के निर्देश एवं सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी की सहमति से सोशल मीडिया विभाग के लोकसभा संयोजक शंभू अग्रवाल ने देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र की सोशल मीडिया कार्यकारिणी की घोषणा की।
इस कार्यकारिणी में प्रवीण वर्मा सह संयोजक एवं विक्रांत पाचुनकर देवास, संदीप गुप्ता सोनकच्छ, अर्जुन सेंधव हाटपीपल्या, पवन मालानी आगर, रोहित पांचाल शाजापुर, जयप्रकाश सेन कालापीपल, पंकज उपाध्याय शुजालपुर, प्रधुमनसिंह मंडलोई आष्टा, आशीष कैलोदिया सोनकच्छ तथा संतोष वर्मा देवास सदस्य मनोनीत किए गए हैं। इनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन का आभार माना।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button