क्राइम

peacock hunting राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने पर दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस के सुपुर्द किया

Share

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। राष्ट्रीय पक्षी नर-मादा का शिकार करते हुए को ग्रामीणों ने दो लोगों पकड़ा। इन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार समीप के गांव में ग्रामीणों ने दो लोगों को मोर ले जाते हुए देखा और इन्हें रोककर पूछताछ की। इन्हें भागने से पहले ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। लगभग आधे घण्टे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। पुलिस द्वारा वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। वन विभाग की टीम टोंकखुर्द थाने पहुंची। वन विभाग ने मीडिया को फिलहाल अधिक जानकारी नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button