राजनीति

मोदी सरकार ने देश की चहुंमुखी प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया

  • उत्तराखंड भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिनी पोखरिया ने पत्रकार वार्ता में कहा

देवास। देश की आर्थिक समृद्धि, विकास और बहुआयामी प्रगति के लिए सुशासन एक महत्वपूर्ण कारक होता है। 2003 के बाद से मध्यप्रदेश में भाजपा के शासन और विकास की गति को और अधिक तेज करते हुए 2014 में केंद्र में मोदीजी की सरकार ने देश की चहुंमुखी प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है। देश की अभूतपूर्व प्रगति के एक महत्वपूर्ण आधार महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने जो कार्य किया है वह अद्भुत, अकल्पनीय और अभूतपूर्व है।

यह बात उत्तराखंड भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिनी पोखरिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संभाग प्रभारी ज्योति दुबे ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। भाजपा कार्यालय पर आयोजित वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह भाजपा की ही महिला हितैषी सरकार है जिसमें महिलाओं को समानता का अधिकार देने के साथ, सम्मान से जीवन यापन और उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वावलंबन का कार्य भाजपा की सरकार ने किया है। 2003 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही महिलाओं की उन्नति का जो मार्ग प्रशस्त हुआ, उसके बाद आज महिलाएं सामाजिक जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के बराबर ही नहीं वरन् उनसे भी आगे निकल चुकी हैं। प्रदेश और केंद्रीय सरकार के द्वारा महिलाओं के उज्वल भविष्य के लिए अनगिनत प्रयास किए जा रहे हैं।

इसमें मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 51000 रु कन्या के खातों में सीधे टांसफर, लाड़ली लक्ष्मी योजना, समाज में कन्या के जन्म को वरदान बनाते हुए प्रत्येक कन्या को जन्म से ही लखपति बनाना, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, 1000 रु प्रतिमाह से बढ़ाकर भविष्य में 3000 तक का लक्ष्य, प्रधानमंत्री उज्वला योजना, करोड़ों बहनों को धुएं के अभिशाप से बचाकर उनके स्वास्थ्य को बचाना, महिलाओं के प्रति अपराधों पर कठोर दण्ड का प्रावधान, मुख्यमंत्री जननी सुरक्षा योजना और मुख्यमंत्री मातृत्व योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना आदि शामिल हैं। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राखी झालानी, दुर्गा चौधरी जिला प्रभारी, वीणा महाजन महामंत्री, सोशल मीडिया जिला प्रभारी मीना भवालकर, जिला मीडिया प्रभारी रितु सवनेर, जिला मंत्री विनीता व्यास, जिला उपाध्यक्ष मनोरमा सोलंकी, मंडल अध्यक्ष नीतू जाधव, मोनिका शर्मा, माया तिवारी, राजूबाई चौधरी, श्रेया डोंगरा, पुष्पलता सोनगरा आदि उपस्थित थीं। यह जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button