राजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की जयंती पर भाजपा व कांग्रेस नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

  • पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्व जोशी के स्मारक स्थल के लिए तीन मिनट में उपलब्ध कराई थी जमीन- शहर अध्यक्ष मनोज राजानी

हाटपीपल्या। राजनीति के संत के रूप में पहचाने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की जयंती के अवसर पर क्षेत्र के भाजपा एवं कांग्रेस नेताओं ने स्मारक स्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक मनोज चौधरी, विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे, जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, महामंत्री पोपेंद्रसिंह बग्गा, बागली विधायक प्रतिनिधि कमल यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा यादव, पार्षद महेंद्र यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठौड़, उपाध्यक्ष निर्भयसिंह तलाया, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवकरण पाटीदार, नगर मंडल अध्यक्ष बलवान उदावत, नगर भाजपा अध्यक्ष नीलकंठ जोशी, कृपालसिंह सेंधव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजयसिंह शक्तावत, बागली नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अमोल राठौड़, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अजीत ग्रेवाल, अभय बडोला, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश नायक, पार्षद दीपक धोसरिया, बाबूलाल धोसरिया, कपिल तंवर, संदीप मालवीय, शैलेंद्रसिंह सेंधव, कांग्रेस नेताओं में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल, राजवीरसिंह बघेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, जनपद पंचायत बागली के उपाध्यक्ष रामेश्वर गुर्जर, जिला पंचायत उपाअध्यक्ष रघुवीरसिंह बघेल, पार्षद राहुल तंवर, पार्षद हारुन मंसूरी, पिन्टू जमोड़िया, छगनलाल मिस्त्री, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल मिस्त्री, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीणा जायसवाल, राजेश तंवर, पार्षद प्रतिनिधि अजीत राजावत, बंटी गठिया, कांतिलाल चौधरी उपस्थित थे।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने संबोधित करते हुए कहा कि कैलाश जोशी राजनीति के संत थे। उनके निधन के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथजी को इस बात का पता चला कि पूर्व मुख्यमंत्री राजनीति के संत कैलाश जोशी का सामान्य श्मशान में अंतिम संस्कार हो रहा है तो उन्होंने तुरंत कैलाश जोशी के नाम भूमि मेन रोड पर अलॉट की, जहां अधिकारियों निर्देश दिए कि कैलाश जोशीजी का अंतिम संस्कार शासकीय भूमि पर किया जाए। उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए 3 मिनट में भूमि उपलब्ध कराई और स्मारक स्थल के नाम से जमीन अलाॅट की।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button