देवास
उत्कृष्ट कार्य करने पर राजेश बराना सम्मानित

शिप्रा। मां शिप्रा नदी की स्वच्छता, संरक्षण को लेकर लंबे समय से कार्य कर रहे एवं ग्रामीण क्षेत्र में खेल गतिविधियाें को संचालित करने वाले राजेश बराना को आज देवास में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट व जिलाधीश ऋषव गुप्ता ने सम्मानित किया। राजेश बराना नदियों की सफाई को लेकर सक्रिय हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को तराशने का काम भी बखूबी कर रहे हैं। उन्हें पुरस्कार मिलने पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग व ग्रामीण युवा केंद्र तथा समस्त ग्रामवासियों ने शुभकामना दी।




