देवास
एक पेड़ मां के नाम, नवरात्रि पर हरी पहल

देवास। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर चामुंडा माताजी टेकरी पर पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संकल्प लिया गया। पर्यावरण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में पौधारोपण किया।

इस अवसर पर डॉ. नम्रता काक, डॉ. प्रतीक गिरी, अनिल पटेल, फाइव एम ग्रुप के मांगीलाल अग्रवाल, सतीश गुप्ता, किशोर कुमावत, अंतर सिंह देवड़ा, सुनील मोदी और निखलेश सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने पौधों के संरक्षण का वचन दिया।

बुद्धसेन पटेल ने देवासवासियों से अपील की कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर हर श्रद्धालु मां के नाम एक पेड़ लगाकर पर्यावरण की सेवा करें।




