राजनीति

कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” संवाद 

देवास। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को मध्यप्रदेश की धरती से संगठन की सबसे छोटी इकाई बूथ को प्रधानमंत्री जी मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान के तहत देशभर के 543 लोकसभाओं से 10 लाख एवं मध्यप्रदेश के 64100 बूथों के करोड़ों कार्यकर्ताओं को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल से डिजिटली संवाद कर मार्गदर्शन प्रदान किया।

मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम के अंर्तगत भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के निर्देशन में जिले के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का लाइव संबोधन सुना गया। इसी के तहत शहर के महारानी प्रमिलाराजे परिसर में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का डिजिटली लाइव संवाद देखा और सुना गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष खंडेलवाल ने संबोधित कर प्रधानमंत्री श्री मोदी का धन्यवाद और आभार मानते हुए कहा देश के विभिन्न प्रदेशों की विधानसभा क्षेत्रों से 3 हजार चयनित कार्यकर्ता, जिन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है वह सभी भोपाल पहुंचे है, जिनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधा संवाद किया। यह देश के राजनैतिक इतिहास में किसी दल का इस तरह का पहला कार्यक्रम है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, भरत चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम जोशी, पार्षद गणेश पटेल, जुगनू गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी एवं सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button