राजनीति

शर्मा व शेख जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

पार्टी के लिए तन्यमता व ईमानदारी से कार्य करने पर मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

देवास। कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व मंत्री विधायक सज्जनसिंह वर्मा की अनुशंसा पर कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा एवं डॉ. मंसूर शेख को शहर जिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने बताया कि कमलनाथ के स्पष्ट निर्देश थे कि जो पूरी तन्मयता के साथ पार्टी का काम कर रहे हैं, उन्हें महत्व देकर आगे लाना है। हमारे दोनों साथी लगातार कांग्रेस पार्टी के पक्ष में काम करते चले आ रहे हैं, इसलिए उनका चयन कार्यकारी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए किया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button