देवास
ब्राह्मण महाकुंभ के लिए समाज अध्यक्ष को पीले चावल देकर किया आमंत्रित

देवास। ब्राह्मण महाकुंभ भोपाल में 4 जून को होने जा रहा है। हुंकार रैली में शामिल होने के लिए मप्र ब्राह्मण समाज के समन्वय समिति के प्रदेश संयोजक एवं महाकुंभ कार्यक्रम जिला देवास प्रभारी पं. दीपक मिश्रा ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष पं. दिनेश मिश्रा को पीले चावल एवं आमंत्रण पत्र देकर ब्राह्मण महाकुंभ में सम्मिलित होने का आग्रह किया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज संयोजक व पार्षद पं. दीपेश कानूनगो, जिला उपाध्यक्ष पं. मंगेश शर्मा सहित समाजजन उपस्थित थे।




