धर्म-अध्यात्म

मुक्तिधाम में नगर जनहित सुरक्षा समिति ने भैरव महाराज की पूजा-अर्चना कर की महाआरती

Share

भैरव अष्टमी

देवास। भैरव अष्टमी पर शनिवार को नगर जनहित सुरक्षा समिति ने स्थानीय मुक्तिधाम स्थित भैरव महाराज के मंदिर में पूजा-अर्चना कर महाआरती की।

समिति सदस्यों द्वारा पुष्पमाला, नारियल अर्पित कर विधि-विधानपूर्वक भैरव महाराज की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। भक्तों द्वारा मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया। पूजा-अर्चना के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।

समिति के अनिलसिंह बैस, विनोदसिंह गौड़, सुनीलसिंह ठाकुर, विजयसिंह तंवर, सुभाष वर्मा, सुरेश रायकवार, दीपक मालवीय, अनूप दुबे सहित समिति पदाधिकारी एवं धर्मप्रेमी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button