खेत-खलियान

किसान पंजीयन होने पर ही मिलेगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ

Share

 

– जिले के किसान 28 फरवरी तक पंजीयन अनिवार्य रूप से कराए

देवास। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किश्त उन्हीं कृषको मिलेगी, जिनका फार्मर पंजीयन एवं आधार से खसरा लिकिंग होगा।

जिले के समस्त किसान भाईयों से अपील की गई है कि वे अपना फार्मर पंजीयन और आधार से खसरा का लिकिंग कार्य 28 फरवरी के पूर्व करवा लें। अन्यथा ऐसे किसान जिनका पंजीयन नहीं होगा, वे किसान शासन की समस्त शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित हो जायेंगे।

पंजीयन के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। पंजीयन कार्य ग्राम के नियुक्त यूथ सर्वेयर, सी.एस.सी. सेन्टर, पटवारी के माध्यम से किया जा रहा है। जिले में लगभग 90 हजार कृषक ऐसे है, जिनके द्वारा पंजीयन नहीं किया गया है। यदि किसान फार्मर पंजीयन नहीं कराते है तो पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त नहीं मिलेगी।

Back to top button