चिड़ावद में ‘उमंग’ कार्यक्रम संपन्न, छात्राओं को दी आत्मरक्षा व कानून की जानकारी

टोंकखुर्द। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को ‘उमंग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला बाल विकास अधिकारी नीतू हनवाल, स्वास्थ्य विभाग से हिना जायसवाल एवं थाना टोंकखुर्द प्रभारी हितेश पाटिल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य हिमरतसिंह तोमर ने की।
अतिथियों द्वारा छात्राओं को किशोरावस्था में स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, गुड टच-बैड टच, बाल विवाह रोकथाम, महिला हेल्पलाइन, आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। थाना प्रभारी हितेश पाटिल ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने के बारे में बताया।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा, जिसमें अंबिका सोमानी, अनार सिंह ठाकुर, अर्चना प्रजापति, जितेंद्र मालवीय, अखिलेश पटेल, लालसिंह बाघमार, मुकेश पटेल, समीर अली, हुकुम सिंह जाधौन, संजीदा अली, फरहत कुरैशी, बबीता नामदेव, पदमा गोयल, सारिका मोदी, सविता पवार, सरिता घोरसे, बसकन्या बाजोट, साक्षी रघुवंशी एवं नीरज ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



