क्राइम

देवास: सालमखेड़ी में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 335 पाव अवैध देशी शराब जब्त

Share

देवास। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग लगातार शिकंजा कस रहा है।

इसी क्रम में सोमवार को टोंकखुर्द वृत्त के ग्राम सालमखेड़ी में आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मौके से 335 पाव प्लेन देशी मदिरा (60.3 बल्क लीटर) अवैध रूप से संग्रहित अवस्था में बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 25,460 रुपये बताई गई है।

कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक कैलाश जामोद, मुख्य आरक्षक गोविंद बड़ावदिया तथा आरक्षक सनत ओझा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Back to top button