देवास

टोंकखुर्द में प्रोग्रेसिव पेंशनर संघ की मीटिंग आयोजित

Share

 

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। प्रोग्रेसिव पेंशनर संघ की मीटिंग का आयोजन टोंक खुर्द गणेश मंदिर में किया गया।

इस अवसर पर वर्ष 2026 में सेवानिवृत होने वाले मदन लाल बिलावलीया, मदनलाल मालवीय, दिनेश सिसोदिया, नारायण सिंह मालवीय कांति लाल आर्य सभी कर्मचारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया और वार्षिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ पेंशनर से बद्री प्रसाद, तिवारी नरहरि ललित, अध्यक्ष सीताराम जामनिया, मोहनलाल मंडलोई, कैलाश चंद्र मंडलोई कृष्णकांत मंडलोई ठाकुर प्रसाद बिलावलिया, उत्तम सिंह राजपूत, उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष नंदकिशोर मंडलोई ने किया आभार संघ के अध्यक्ष सीताराम जामलिया ने मना।

Back to top button