नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 के एनसीसी कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया

देवास। स्थानीय श्री नारायण विद्या मंदिर शास उमावि क्रमांक 1 में स्वतंत्रता दिवस पर स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि नितिन आहूजा, प्राचार्य केके मिश्रा एवं संस्था की वरिष्ठ शिक्षिका निर्मला पवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर संस्था के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र उपस्थित रहे। छात्रों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।उक्त जानकारी देते हुए संस्था शिक्षक मिर्ज़ा मुशाहिद बेग ने बताया कि विद्यालय के एनसीसी के कैडेट्स ने एनसीसी अधिकारी राधेश्याम सोलंकी के मार्गदर्शन में परेड ग्राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
ये भी पढ़ें: नारायण विद्या मंदिर क्रमांक-1 के राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों के विशेष शिविर का हुआ समापन
साथ ही संस्था की शिक्षिका अंजू सोलंकी को भी जनगणना में उत्कृष्ट कार्य करने पर परेड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इन उपलब्धियों पर संस्था परिवार द्वारा बधाई दी गई।





