सेवा कार्यों के लिए धर्मेंद्रसिंह राजपूत का हुआ अभिनंदन
कृषि उन्नति से लेकर नशामुक्ति और ग्रामीण स्वच्छता तक निभा रहे सक्रिय भूमिका, जनकल्याणकारी प्रयासों की हुई सराहना

देवास। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जब प्रयास निरंतर होते हैं तो वे दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन जाते हैं। ग्राम छोटी चुरलाई निवासी धर्मेंद्रसिंह राजपूत के ऐसे ही सामाजिक एवं जनकल्याणकारी प्रयासों को सम्मान मिला।
सेवा कार्यों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में पं. सुभाष व्यास ने शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला भेंटकर उनका अभिनंदन किया। समारोह में आचार्य ज्ञानेश तिवारी, कुणाल शर्मा एवं स्वतंत्र शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजपूत का अभिनंदन किया। उन्हें स्वस्तिवाचन एवं आशीर्वाद प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि धर्मेंद्रसिंह कृषि की उन्नति, ग्रामीण स्वच्छता, नशामुक्ति अभियान और जनजागरण जैसे विषयों पर सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं तपस्या लोक कल्याण समिति के माध्यम से भी उनके द्वारा किए जा रहे रचनात्मक प्रयास समाजहित में महत्वपूर्ण हैं।




