प्रशासनिक

’माँ तुझे प्रणाम’’ योजनान्‍तर्गत 6 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

Share

देवास। जिला खेल अधिकारी ने बताया, कि मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत ’’माँ तुझे प्रमाण’’ योजनान्तर्गत 15 से 25 वर्षीय युवाओं को खेल और युवा कल्याण विभाग के माध्यम से भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं पर आदर भाव विकसित करने, सैन्य गतिविधियों व उनकी दिनचर्या से अवगत होकर राष्ट्र के प्रति समर्पण तथा नेतृत्व विकास पर मार्गदर्शन के उद्देश्‍य से अनुभव यात्रा पर भेजा जाना है।

इसके लिए प्रत्येक विकासखंड स्तर पर कुल 10 युवाओं (5 युवक एवं 5 युवती) का चयन समिति द्वारा किया जाएगा।

जिला खेल अधिकारी देवास ने बताया कि इच्‍छुक आवेदक 6 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कार्यालय खेल और युवा कल्याण विभाग कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकास नगर से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए पप्पी मर्सकोले /राहुल वर्मा (9827920366,7389310414) अथवा विकासखंड मुख्यालय युवा समन्वयक देवास युनूस खान शा.उ.मा.वि. क्षिप्रा (मो.न.9827366592), जावेद पठान शा.उ.मा.वि. सोनकच्छ (मो.न.9229438068), रेणु सिंह शा.उ.मा.वि. सांदीपनि स्‍कूल बागली (मो.न.9713553304), कमल सोलंकी शा.उ.मा.वि. कन्नौद (मो.न.9926737967), निधि राणा शा.उ.मा.वि. टोंकखुर्द (मो.न. 9993515362), रीमा बछानिया शा.उ.मा.वि.खातेगांव (मो.न. 9669795391) पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Back to top button