देवास
अंतरराष्ट्रीय बैला बहार एवं तबला वादक गंधर्व अल्प प्रवास पर देवास आए

देवास। देश के मशहूर अंतरराष्ट्रीय बैला बाहर एवं तबला वादक पं. नवीन गंधर्व देवास आए। कलाकारों, संगीत व साहित्य के क्षेत्र में कार्य करने वाली सामाजिक संस्था नागेश्वर संगीत कला संस्कृति एवं साहित्य समिति पर समिति द्वारा संगीत एवं साहित्य से जुड़ी गतिविधियों को जाना व समझा।
समिति द्वारा अब तक के किए गए सांस्कृतिक आयोजनों व फ्री डेमो क्लासेस के बारे में जानकारी ली। इस संबंध में समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका कबीर कुंभ 2025 को समिति अध्यक्ष काजल नागेश्वर व संपादक शहाबुद्दीन मंसूरी ने उन्हें भेंट की। उन्होंने गतिविधियों व संकलन की प्रशंसा की। इसके पश्चात इंदौर की ओर प्रस्थान किया।




