शिक्षा

योग गतिविधियों के साथ समर कैंप की शुरुआत

क्षिप्रा (राजेश बराना)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्षिप्रा में रविवार को समर कैंप की शुरुआत की गई। सभी खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी ने शिविर प्रारंभ करवाया। समर कैंप का प्रारंभ योग गतिविधियों से हुआ। इसमें कृष्णकांत शर्मा ने योगिक प्रार्थना और सूक्ष्म व्यायाम करवाए। बाबूलाल पटेल ने सूर्य नमस्कार, आसन आदि करवाए। योग गतिविधियों के बाद प्राचार्य सूर्यवंशी ने समर कैंप आयोजित करने के उद्देश्य और समर कैंप में आयोजित होने वाली गतिविधियों के संबंध में प्रकाश डाला। स्कूल खेल प्रभारी साबिर शेख तथा वैशाली तावसे ने भी खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए अपना उद्बोधन दिया।


आज प्रारंभिक दिवस में खिलाड़ियों के लिए योग, गीत-प्रार्थना, खेल आदि गतिविधियां करवाई गई। कार्यक्रम में अर्जुनसिंह मालवीय, सनी यादव, जितेंद्र मालवीय, लक्ष्मी गाडरिया, दीपक परिहार और दशरथ मालवीय आदि का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग विकासखंड देवास के समन्वयक यूनुस खान द्वारा विद्यार्थियों को खेल सामग्री भी प्रदान की गई। कल समर कैंप में कैरम, रस्सी कूद, दौड़, लूडो आदि खेल गतिविधियां कराई जाएगी। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र मालवीय ने किया। आभार ग्रामीण युवा केंद्र खेल प्रभारी राजेश बराना प्रजापति ने माना।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button