• Wed. Aug 20th, 2025

    जयंती पर संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर को याद किया

    ByNews Desk

    Apr 14, 2023
    Share

    चिड़ावद (नन्नू पटेल)। संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई।
    इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी टोंकखुर्द महामंत्री जितेंद्र मंडलोई, सरपंच घनश्याम मंडलोई, सुनील चौहान, अनिल चौहान, राहुल भोला मंडलोई, जितेंद्र मंडलोई, श्रीराम मंडलोई, विक्रमसिंह मंडलोई, बाबूलाल कैलाश चौधरी, मांगीलाल पटेल, संतोष मंडलोई, मोती गोस्वामी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल महामंत्री जितेंद्र मंडलोई ने अंबेडकरजी की जीवनी पर उद्बोधन दिया। इसी प्रकार ग्राम आगरोद में बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर पुष्पमाला अर्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।

    इस अवसर पर सरपंच रेखा दिनेश सोलंकी, उपसरपंच सूरत सिंह, अजब सिंह, प्रहलाद सिंह, तुलसीराम, ओंकार सिंह आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार ग्राम चिड़ावद में अटल ग्रुप द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। भेदभाव मिटाने एवं अपने घर, ग्राम को स्वच्छ रखने के संदेश को सुनाया। इस अवसर पर अटल ग्रुप अध्यक्ष मोहनलाल भेदेडिया, किशोर वर्मा, शिवजीराम पटेल, पवन चौहान, नन्नू पटेल पत्रकार मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *