• Fri. Jul 18th, 2025

    बाबा साहब से जुड़े तीर्थ स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया- हितानंद शर्मा

    ByNews Desk

    Apr 14, 2023
    Share

    – अंबेडकर जयंती पर भाजपा ने किया माल्यार्पण
    देवास। भारतीय संविधान के शिल्पकार ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा ने देवास भाजपा परिवार के साथ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    साथ ही श्री शर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल की उपस्थिति में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने झंडावंदन कर बाबा साहब को नमन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष खंडेलवाल, सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, विधायक गायत्री राजे पवार, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय दायमा, निगम अध्यक्ष रवि जैन, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, पार्षद मनीष सेन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजेंद्र राणा, जुगनू गोस्वामी, राखी झालानी, संतोष पंचोली, प्रदीप मालवीय, बाबू यादव, यशवंत चौहान, संदीप मालवीय, जीतू मालवीय बाबा, डॉ. दीपक सूर्यवंशी, शेलू मोरे, राजेश मालवीय आगरोद, मोनू सांगते, अक्षय डिडवानी, भोला सांगते, प्रेम बालोदिया, गणेश अटल, संजू पैमाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप से दी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *