धर्म-अध्यात्म

कथा वाचिका मेघा शर्मा के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा कल से

Share

 

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। यदुवंशी यादव समाज की धर्मशाला में 31 अगस्त से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ होगा। यह कथा मिर्जापुर (उदयनगर) की विदुषी कथा वाचिका मेघा शर्मा के मुखारविंद से होगी।

आयोजन के तहत 31 अगस्त को श्रीराम मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यादव धर्मशाला पहुंचेगी। कलश यात्रा के उपरांत श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा।

कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक प्रवाहित होगी, जिसमें भागवत महापुराण की दिव्य कथाओं और लीलाओं का रसपान श्रद्धालु कर सकेंगे।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और पुण्यलाभ प्राप्त करने की अपील की है। समिति का कहना है कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से जीवन में शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक आनंद की प्राप्ति होती है।

Back to top button