धर्म-अध्यात्म

शीतला सप्तमी पर किया पूजन-अर्चन

Share

देवास। शीतला सप्तमी के अवसर पर स्थानीय शीतला माता मंदिर गीता भवन पर भव्य रूप से शीतला माता की पूजा-अर्चना विधि विधान से संपन्न की गई।
मंदिर समिति प्रमुख लखन कुशवाह ने बताया कि शीतला माता मंदिर का निर्माण दादाजी श्री मानसिंह कुशवाह द्वारा वर्ष 1992 में कराया गया था, जिसके पश्चात प्रतिवर्ष सप्तमी के अवसर पर माता को ठंडे भोजन का भोग लगाकर पूजा अर्चना की जाती है। 21 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अब ये कार्य पूरा परिवार मिलकर चला रहा है। इस बार भी क्षेत्र की हजारों महिलाओं द्वारा आरती, पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर दुर्गेश कुशवाह, गोपाल कुशवाह, जितेंद्र कुशवाह, शिवानी कुशवाह, पूनम कुशवाह आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button