क्राइम

भौंरासा एसबीआई बैंक में डिजिटल अपराधों को लेकर थाना प्रभारी ने की चर्चा

Share

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। आज भौंरासा एसबीआई बैंक में थाना प्रभारी प्रीति कटारे ने डिजिटल अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नागरिकों से चर्चा की। उन्होंने लोगों को सतर्क करते हुए बताया, कि किसी भी अनजान व्यक्ति को OTP या बैंक संबंधी कोई भी गोपनीय जानकारी साझा न करें। साथ ही, संदिग्ध या धमकी भरे फोन कॉल्स आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की सलाह दी।

थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि यदि कोई डिजिटल धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है, तो तुरंत भौरासा थाने में इसकी सूचना दें। इससे आवश्यक कार्रवाई कर आपकी राशि को वापस दिलाने में मदद की जा सकेगी। हालांकि इसमें कुछ समय लग सकता है, लेकिन पुलिस पूरी कोशिश करेगी कि आपकी धनराशि आपके खाते में लौट आए।

इस अवसर पर एसबीआई बैंक मैनेजर ने भी सहयोग प्रदान किया। बैंक में उपस्थित सभी लोगों ने थाना प्रभारी की बातों को ध्यानपूर्वक सुना। विवेकानंद युवा महामंडल के युवा सदस्यों और स्वामी विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल राकेश मोहनलाल कुमावत ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button