• Tue. Jul 15th, 2025

    रुड़की के नगर निगम हॉल में आयोजित हुआ भारतीय पत्रकार संघ का महासम्मेलन

    ByNews Desk

    Apr 25, 2022
    Share

    कठिन परिस्थितियों में समस्या का निराकरण कर जनता को सच का आइना दिखाते हैं पत्रकार- विनोद सोलंकी

    हरिद्वार। जिले की तहसील ग्राम रुड़की में भारतीय पत्रकार संघ के अंतरराज्यीय महासम्मेलन में कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनोद सोलंकी ने अंतरराज्यीय पत्रकार महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय पत्रकार संघ राष्ट्रीय लेवल पर कार्य कर रहा है। भारतीय पत्रकार संघ में लाखों सदस्य हैं। ये अपनी लेखनी से लिखकर कठिन से कठिन परिस्थितियों में समस्याओं का निराकरण कर जनता को सच का आइना दिखाते हैं। अगर चौथा स्तंभ नहीं होता तो देश के लुटेरे देश को लुटकर कभी के खा जाते। यह चौथा स्तंभ ही है जो आज देश को सच का आइना दिखा रहा है और जनता के सामने दूध का दूध और पानी का पानी कर देता है। उन्होंने कहा कि आज देश के चौथे स्तंभ को कुचलने की कोशिश की जा रही है। अब भारतीय पत्रकार संघ में एक ऐसा प्लेटफार्म तैयार हो चुका है जो पूरे भारत में फैल चुका है और इसकी गूंज अरब देशों तक पहुंच गई है। भारतीय पत्रकार संघ उन पत्रकारों के हित की लड़ाई लड़ेगा जिन पर लगातार अत्याचार किया जा रहा है। संघ के राष्ट्रीय संगठन सचिव विनोद सोलंकी ने कहा कि संगठन में सदस्यता निशुल्क है। उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय पत्रकार संघ जल्द ही देवभूमि उत्तराखंड में एक नई भूमिका पत्रकारों के लिए निभाएगा और पत्रकारों के हित के लिए उनको भी लाएगा जिनकी पत्रकारों को आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय पत्रकार संघ के द्वारा देवभूमि उतराखंड के नैनीताल में राष्ट्रीय लेवल पर कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसमें भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री भाग लेंगे। इसमें भारतीय पत्रकार संघ भारत के हर टोल से पत्रकारों की फोर व्हीलर को निशुल्क टोल पास के लिए मांग उठा रहा है। जल्द ही इस मांग को केंद्र सरकार मंजूरी देने वाली है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आइना होता है और अपनी विपरीत परिस्थितियों से गुजरकर दिनरात लेखनी से समाज को सच का आइना दिखाता है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनोद सोलंकी एवं उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष विनोद जोशी ने सभी पत्रकारों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में नई दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मोमिना बेगम, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष किशोरकुमार दग्दी, निर्मल सोलंकी, मप्र देवास जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, पदमकुमार मालवीय, मोहन पटेल, कल्पेश गढवी, ओमप्रकाश केदारखंड, जयंती देवी, अर्जुन राणा के साथ मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष वंदर चौधरी एवं महामंत्री इस्तकार, जिला अध्यक्ष दिलशाद अली, जिला उपाध्यक्ष शहजाद अली की टीम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन महामंत्री पीयूष चौहान, संगठन जिला उप महामंत्री डॉ जगमोहन शर्मा, जिला सचिव नफीस खान, जिला उप सचिव पहलसिंह, कोषाध्यक्ष मौरा कटारिया, बंधीरसिंह, भावना सिंह, प्रीति अग्रवाल, रजनी सहगल, रीना मसही, डॉ. सलीम फारूकी आदि पत्रकार उपस्थित थे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *