शिक्षा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गाइडर को किया सम्मानित

देवास। भारत स्काउट एवं गाइड मप्र जिला संघ के जिला सचिव हेमेंद्र निगम ने बताया कि जिला कमिश्नर स्काउट एवं जिला शिक्षा अधिकारी हीरालाल खुशाल के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस शासकीय नूतन हायर सेकंडरी स्कूल में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर स्काउट की प्रार्थना के साथ किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लीला राठौर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता ममता सक्सेना ने की। विशेष अतिथि सविता जोशी, वंदना वाघेला, शीतल सूर्यवंशी, पूजा परमार थीं। अतिथियों ने नारी शक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए। जिला संघ के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित नारी शक्ति को सम्मानित किया। साथ ही सेमिनार का आयोजन व संस्था से रैली भी निकाली गई।
इस अवसर पर जिला संघ देवास के जिला मुख्य आयुक्त विष्णु वर्मा, जिला उपाध्यक्ष एनके जोशी, संजय शर्मा, प्रचार-प्रसार सचिव जितेन्द्र मंडलोई, ट्रेनिंग काउंसलर कब शिवचरण अंगोरिया, जिला संगठन आयुक्त स्काउट मनोज पटेल, बालचर रवि, संवाददाता अक्षय जोशी, स्काउटर हरिओम यादव आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में रंगों के पर्व वसंतोत्सव व होली मिलन समारोह के अंतर्गत सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया। संचालन कोमल चौधरी ने किया। आभार नीतू चौधरी ने माना।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button