धर्म-अध्यात्म

मारुति मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, आतिशबाजी के साथ निकला चल समारोह

Share

 

देवास। शहर के अखाड़ा रोड स्थित ऐतिहासिक मारुति मंदिर में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर प्रांगण में दिनभर भक्तों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भगवान बजरंगबली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

Dewas news

पार्षद पति अजय पडियार ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम 6 बजे मंदिर से चल समारोह निकाला गया, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुनः मंदिर प्रांगण में आकर संपन्न हुआ। इस चल समारोह में झांकियां, ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे और भक्ति गीतों से भक्तगण झूमते नजर आए। श्रद्धालु जय श्रीराम और बजरंगबली की जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे।

Dewas news

चल समारोह के समापन के बाद मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आरती के दौरान मंदिर प्रांगण दीपों की रौशनी से जगमगा उठा और चारों ओर भक्तिरस से सराबोर माहौल बन गया।

आरती उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक प्रसादी का वितरण होता रहा। भंडारे में लगभग दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र महाप्रसादी ग्रहण की। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया।

Back to top button