गणतंत्र दिवस पर स्कूली विद्यार्थियों की रैली का भारतीय किसान संघ ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत

देवास। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बरोठा तहसील में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
भारतीय किसान संघ बरोठा तहसील द्वारा गणतंत्र दिवस पर निकाली गई स्कूली विद्यार्थियों की रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान रैली में शामिल विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
भारतीय किसान संघ के तहसील मंत्री बृजेश नागर, तहसील उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी के नेतृत्व में तहसील सदस्य नरेंद्रसिंह चावड़ा, सतीश प्रजापत, दिनेश चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने रैली का अभिनंदन किया। विद्यार्थियों पर फूल बरसाकर उनका हौसला बढ़ाया गया और देश के प्रति समर्पण एवं संविधान के महत्व का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर किसान संघ पदाधिकारियों ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय एकता के प्रति हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाने का दिन है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति के नारे गूंजते रहे और पूरे क्षेत्र में उत्सव का वातावरण बना रहा।





