सहकारी संस्था पटाड़ी में प्रबंधकीय बदलाव, मदनलाल चौधरी को पदोन्नति, बाबूलाल बागवान बने नए समिति प्रबंधक

देवास। सहकारी क्षेत्र में कार्यकुशलता और समर्पण का परिचय देने वाले सहकारी संस्था मर्यादित पटाड़ी के समिति प्रबंधक मदनलाल चौधरी को पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नति के पश्चात उन्हें जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा बरोठा में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नियुक्त किया गया है।

मदनलाल चौधरी ने पटाड़ी समिति में अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और किसानों के हित में उल्लेखनीय कार्य किए। उनकी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए यह पदोन्नति दी गई है।
उनके स्थान पर सहकारी संस्था मर्यादित पटाड़ी में बाबूलाल बागवान को नया समिति प्रबंधक नियुक्त किया गया है। बागवान के पदभार ग्रहण करने पर संस्था परिसर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कर्मचारियों ने मदनलाल चौधरी को पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वहीं बाबूलाल बागवान से संस्था के कार्यों को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने की अपेक्षा जताई।




