शिक्षा

सेवानिवृत्ति पर शिक्षक मंडलोई का सम्मान किया

Share

टोंकखुर्द (नन्नु पटेल)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाड़लिया संकुल अंतर्गत प्राथमिक शाला भंवरा में पदस्थ सहायक शिक्षक शिवजीराम मंडलोई को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर शाला परिवार और ग्रामीणों की ओर से शाल, श्रीफल और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कराड़िया भंवरा सरपंच घनश्याम मंडलोई ने की। मुख्य अतिथि संकुल प्राचार्य किरण राजपूत थी। विशेष अतिथि भंवरसिंह पटेल थे। महेन्द्र मंडलोई और रघुनंदन जलोदिया ने मंडलोई के कार्यकाल की उपलब्धि पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की समाप्ति पर सहभोज का आयोजन किया गया।इस अवसर पर रामेश्वर वर्मा, कांतिलाल मंडलोई, कृष्णकांत वर्मा, मुकुट वर्मा, मुकेश मंडलोई, कमलकिशोर मंडलोई, जनशिक्षक राजेश पटेल, श्याम पटेल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश मंडलोई ने किया। आभार प्रधान अध्यापक कमल किशोर मंडलोई ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button