आपका शहरधर्म-अध्यात्म
संकटमोचन हनुमानजी से की सुख-समृद्धि की प्रार्थना
![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2022/04/news-one-click-logo-4.jpeg)
नगर में उत्साह से मनाया जा रहा है जन्मोत्सव, वाहन रैली निकाली
टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। नगर में संकटमोचन हनुमानजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का आगमन प्रारंभ हो गया। भक्तों ने पूजन-अर्चन कर भगवान हनुमानजी से सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिरों को फूलों व गुब्बारों से सजाया गया। हवन-पूजन के साथ भंडारे के आयोजन भी हो रहे हैं। घरों में भी सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमान अष्टक आदि का पाठ कर लोगों ने आराधना की। नगर में सुबह भक्तों ने भगवा ध्वज लेकर वाहन रैली निकाली और जय श्रीराम के जयकारे लगाए। रैली प्रमुख मार्गों से होते हुए नई आबादी पहुंची, जहां समापन हुआ। इसके बाद भंडारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण किया।