देवास। संपत्तिकर की बकाया राशि की वसूली हेतु कुर्की की कार्रवाई सख्ती से की जा रही है। टीम द्वारा घर-घर संपर्क किया जा रहा है। इसके पश्चात भी संपत्तिकर की बकाया राशि जमा नहीं करने पर निगम द्वारा सख्ती से कुर्की की जा रही है। इसके अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 25 से 32 के करदाताओं द्वारा संपत्तिकर की बकाया 89 हजार 700 की राशि जमा कराई गई। इसी अन्तर्गत शिमला कालोनी निवासी पर संपत्तिकर की 10 हजार 854 की राशि बकाया होने पर उनकी मोटर सायकल जब्त की गई। वार्ड क्रमांक 33, 34 एवं 37 के संपत्तिकर बकायादारों के कुर्की प्रकरण पर कार्रवाई के दौरान 88 हजार रुपए निगम की टीम को जमा कराए गए। इसी कड़ी में सुपर मार्केट शालिनी रोड निवासी, चूड़ी बाखल निवासी, चंद्रशेखर आजाद मार्ग निवासी, विष्णु मंदिर गली निवासी, मुक्तिमार्ग निवासी, उपाध्याय नगर निवासी पर संपत्तिकर की बकाया राशि होने पर कुर्की की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। कुर्की की कार्रवाई के दौरान निगम राजस्व निरीक्षक राम ठाकुर, संजय सांगते व उनकी टीम उपस्थित रही।
0 1 minute read





