स्पोर्टस

50 +विश्व कप क्रिकेट स्पर्धा में एडवोकेट जमील खान का चयन

Share

देवास। 50+ विश्व कप क्रिकेट स्पर्धा में एडवोकेट जमील खान का चयन हुआ। दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में यह स्पर्धा 6 से 20 मार्च तक आयोजित होगी। इस स्पर्धा में कुल 14 टीम भाग लेगी। जमील खान इस स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके पूर्व जमील खान का चयन ऑस्ट्रेलिया एडवोकेट स्पर्धा में भी हुआ था। इस विश्व कप स्पर्धा में भाग लेने वाले प्रमुख खिलाड़ी पूर्व टेस्ट खिलाड़ी संजीव शर्मा, विनायक सामंत, रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी इकबाल खान हैं। जमील खान के चयन पर खेल जगत के पदाधिकारियों रामप्रसाद सूर्यवंशी, चंद्रपालसिंह सोलंकी, नगर निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर महेश सोनी, सलीम शेख, जमीर अंसारी, मुर्तजा अली, अच्युत मालाकार, मुजीब शेख, वीरेंद्रसिंह गौड़ ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button