नगर निगम
जलकर नहीं भरने पर नगर निगम ने 40 नल कनेक्शन काटे

देवास। नगर निगम द्वारा लक्ष्य पूर्ति के लिए जलकर के बड़े बकायेदारों के नल कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जिन्होंने जलकर की राशि जमा नहीं की है, उनकी सूची तैयार की गई है, उन बड़े बकायादारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। नगर निगम की टीम द्वारा शहर में 40 कनेक्शन काटे गए। वही कुछ जलकर बकायादारों द्वारा नल कनेक्शन काटने के दौरान राशि जमा भी की गई, उनका नल कनेक्शन नहीं काटा गया। जलकर की राशि जमा नहीं होने पर नल कनेक्शन काटने का कार्य निरंतर चलेगा।




